भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत हब फॉर ईमपावरमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय भोपा में बालिकाओं को जागरूक एवं निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य बाल कल्याण समिति संदीप राठी एवं प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर पूजा नरूला का विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर जैसे पुलिस प्रशासन 112 बालिका हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में जानकारी देते हुए,मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के प्रति जागरूक रहने को बताया। एवं उच्च अधिकारी एवं खिलाड़ी या अन्य सेवाओं में जाना चाहती है तो किसी को भी अपना प्रेरणा स्वरूप मानकर लक्ष्य निर्धारित करें विशिष्ट अतिथि पूजा नरूला ने बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर की सुविधा एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे स्पॉन्सरशिप कन्या सुमंगला योजना एवं अटल आवास विद्यालय श्रमिक योजनाएं आदि के बारे में विस्तार से बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से धनीराम जी ने बालिकाओं को विधिक जानकारी एवं सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मालिक ने किया कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी में प्रतिभा करने वाली बालिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा चौधरी दीपमाला शाहीन परवीन अनुज आदि का सहयोग रहा।
















