भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटबा चौकी के बसी रोड पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एसपी देहात आदित्य बंसल ने फीता काटकर किया।
नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटबा चौकी के बनने से इस क्षेत्र के लोगो को लाभ मिलेगा साथ ही अपराधियो को डर भी रहेगा। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुटबा चौकी के भवन बनवाने का कार्य वर्षो से लंबित चला आ रहा था। बसी रोड पर नहर पुलिया के पास उपयुक्त स्थान समझ कर चौकी का निर्माण कराया गया है ताकि कुटबा चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगो को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इस दौरान सीओ बुढाना गजेंद्र सिंह, नगर पंचायत चैयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, श्यामपाल सिंघल, हाजी इलियास, उमेश गोयल, एसएसआई नन्दकिशोर, कुटबा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
















