भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। ऐतिहासिक गांव सोरम के सर्व समाज के लोगो द्वारा गुरुवार को सत्रवें विशाल कावड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारम्भ हवन पूजन के उपरांत भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत द्वारा फीता काटकर उद्धघाटन किया ऐतिहासिक गांव सोरम के ग्रामीणों ने सोरम के गेट नम्बर एक पर गुरुवार को सत्रवें विशाल कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ यज्ञ पूजन कर किया ।
यज्ञ के ब्रह्मा पंडित रामप्रसाद शर्मा व यजमान पर्णपाल फौजी रहे शिविर का शुभारंभ भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने फीता काटकर किया। सोरम गांव के गेट नम्बर एक पर कावड़ सेवा शिविर का आयोजन पिछले सत्रह वर्षो से किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन हजारों भोले के भक्त कावड़ियों को भोजन कर उनकी सेवा की जाती है शिविर में कावड़ियों के लिए दवाई आदि के साथ साथ कूलर पंखे आदि लगाकर विश्राम करने की उचित व्यवस्था की गई है। शिविर संचालक पर्णपाल फोजी का मानना है कि कावड़ियों की सेवा भी शिव भक्ति के समान है।कावड़ियों की सेवा कर अपार आनन्द की अनुभूति का एहसास होता है। इस अवसर पर करनवीर सिंह ग्राम प्रधान, ,स्वामी जयराम स्वरूप नंद संचालक मंदिर आश्रम शिकारपुर, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष सोनू काबा,ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान, वीरेन्द्र प्रधान,दिनेश शर्मा, मा सत्यवीर सिंह , बादल बालियान,तेजेंद्र सिंह, रूड़ा सैन,प्रमोद कुमार बालियान ,डॉ बसन्त प्रजापत, जयपाल ,हरेंद्र ,अमित, यशपाल सिंह ,वीरेंद्रवर्मा ,लाला दीपक गोयल,मनोज विश्वकर्मा, परमोद कोरी,जितेंद्र सिंह,शिविर संचालक योगेंद्रसिंह,ओमवीर,पप्पन,राकेश,रमेश,कृष्ण, परमोद कुमार, अर्जुन,सत्यपाल,रजनीश मास्टर जी, राकेश राजेश,रमेश,हरबीर सैन,कृष्ण,अशोक कुमार आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। वही दूसरी ओर क्षेत्र के गांव रसूलपुर के ग्रामीणों द्वारा सतेंद्र प्रधान के नेतृत्व में लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का भी चौधरी नरेश टिकेत ने फीता काटकर शुभारम्भ किया इस अवसर पर रसूलपुर के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
















