सांसद निधि से बनने वाले भवन की रखी आधार शिला।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, शामली विधायक व बुढ़ाना विधायक ने हवन पूजन कर कुश्ती हाल की आधारशिला रखी ।कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वारा सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने हवन पूजन कर कुश्ती हाल की आधारशिला रखी। आधार शिला से पूर्व आचार्य सुरेंद्र सिंह द्वारा विधिविधान पूर्वक यज्ञ किया गया । मुख्य यजमान कॉलेज अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि यह कॉलेज अपने आप मे एक इतिहास संजोए हुए हैं । उन्होंने अपने स्वर्गीय भाई राहुल सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग समाप्ति की कगार पर पहुंच चुकी इस शिक्षण संस्था को उन्होंने अपने प्रयासों से नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया। अपने जीते जी पूरी लगन व ईमानदारी से करते रहे। उनके छोड़े गए अधूरे कार्य को कालेज अध्यक्ष भाई सत्येंद्र बालियान अपने प्रयासों से पूर्ण करा रहे हैं ।शिक्षा में सुधार के साथ साथ खेल जगत में नई-नई प्रतिभाओं को निखार कर आगे बढ़ाने का कार्य इसी संस्था द्वारा अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया जा रहा है।वे बधाई के पात्र हैं। इस कुश्ती हाल के बनने से क्षेत्र के कुश्ती खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी ।उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि भले ही वे अब किसी पद पर ना हो किंतु धन के अभाव में कॉलेज का विकास नहीं रुकने देंगे।शीघ्र ही कालेज छात्रों की कंप्यूटर शिक्षा के लिए एक कम्यूटर लैब का निर्माण कराएंगे। वे कॉलेज को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने बड़े भाई राहुल सिंह को याद करते हुए आगे कहा कि बड़े भाई के सहयोग से ही उन्होंने राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करवा सके हैं।

उपस्थित लोगो को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक,विधायक प्रसन्न चौधरी,विधायक राजपाल बालियान ने भी संबोधित किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान ( जिला पंचायत सदस्य) ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में कॉलेज प्रांगण में निर्मित स्वामी जी हाल का निर्माण पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा दिए गए 25 लाख रुपए से ही संभव हो पाया है ।उन्होंने अलग-अलग समय पर कॉलेज को भरपूर आर्थिक मदद देकर बुलंदियों पर पहुंचाने में सहयोग किया। इस कुश्ती हाल का निर्माण केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सांसद निधि द्वारा दिए गए 40लाख रुपए की धनराशि से किया जाएगा ।कुश्ती हाल को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts