भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार के नेतृत्व में किया गया l इसके अंतर्गत महाविद्यालय में आम, अमरुद, अर्जुन, सागौन, जामुन के पौधों के साथ साथ आयुर्वेदिक पद्धति में प्रचलित कई अन्य पौधों का रोपण किया गया डॉ संतरेश रानी ने आम के पौधे का रोपण करते हुए आम के गुणों से सब को अवगत कराया, असिस्टेंट प्रोफेसर अरविन्द कुमार ने जामुन के पौधे का रोपण करते हुए इसके औषधिय गुणों से सबको परिचित कराया कार्यालय प्रभारी अनुज कुमार ने अमरुद के पौधे का रोपण किया
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा महाविद्यालय के माली लीला का पौधा रोपण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान रहा l
















