शिवभक्त कांवडियो को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है:जिलाधिकारी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी ईशा दुहन ने आज अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांति से संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सिसौना, मदीना चौक, अहिल्याबाई चौक, शिवचौक, बझेड़ी, बरला, छपार, पुरकाजी, भूराहेडी चैकपोस्ट आदि स्थानों पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण माह शुरू होने में केवल तीन दिन बचे हैं और सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड पर आ जाना चाहिए। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना और शिवभक्त कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा से संबंधित मार्ग पर बैरिकेडिंग, सड़कों की मरम्मत, विद्युत तारों का कार्य, विद्युत पोल पर शीट, ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग आदि महत्वपूर्ण कार्य अगले दो दिनों में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविर बाईं ओर स्थापित किए जाएं ताकि किसी कांवड़िए को सड़क पार करने में कठिनाई न हो। इसके अलावा, यात्रा के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार ने भी यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एएमए जिला पंचायत, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts