बारात घर गांधी कॉलोनी ने लगाया तपती गर्मी और लू से बचाव के लिए दो दिवसीय छबील कैंप का किया आयोजन ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ़्फ़रनगर। बारात घर गाँधी कॉलोनी समिति ने बारात घर के बाहर पचेन्दा रोड पर तपती हुई गर्मी और खतरनाक लू से निपटने के लिए, सड़क पर आ जा रहे लोगों को राहत देने के लिए दो दिवसीय छबील कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बारात घर गांधी कॉलोनी के सभी सदस्यों ने वहां आकर शरबत बनाकर हज़ारो लोगों को वितरित किया जिसके लिए वहां आने वाले लोगों ने छबील आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की और मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। गांधी कॉलोनी बारात घर समय-समय पर सामाजिक कार्यों को अंजाम देती रहती है और जितना हो सके नागरिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का प्रयास करती है।

इस कार्यक्रम में अशोक डोड़ा, अमर धमीजा, अनिल धमीजा, प्रमोद अरोड़ा, विजय वर्मा, प्रेमी छाबड़ा, रघुनाथ नागपाल, राकेश ढींगरा, राकेश हुड़िया, मुकुल दुआ, बलदेव राज वाधवा, राजकुमार रहेजा, नितिन, राजेश, गोपाल, सोनू भाटिया आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts