पुरकाजी ईदगाह में एक साथ हजारों लोगों ने की ईद उल अजहा की नमाज़ अदा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी। अपने नफ़्स को मारने करने का त्योहार ईद उल अजहा शहर काजी मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में ईद उल अजहा का त्यौहार बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया कस्बे की ईदगाह के अंदर ईद उल अजहा की नमाज शहर काजी सैयद मुफ्ती तन्मीक अहमद ने सुबह 7:00 बजे अदा कराई इससे पूर्व भारी मजमैं को खिताब करते हुए शहर काजी सैयद मुफ्ती तन्मीक अहमद ने फरमाया कि हजरत इब्राहिम अलई हिसस्लाम ने अल्लाह के हुकुम को मानते हुए अपने बेटे को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का फैसला किया हजरत इब्राहिम को इससे पहले शैतान ने बहुत बहकाया लेकिन अल्लाह के हुकुम के सामने शैतान फेल हो गया इसलिए कुर्बानी का मतलब अपने नफ़्स पर कंट्रोल करना है उन्होंने कहा की कुर्बानी पर्दे में करें और उसके खून को नालियों में ने बहने दे इससे पूर्व 6:15 बजे दरबार वाली जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज हाफिज अजीज अंसारी और बाजार वाली जामा मस्जिद मैं मौलाना हारून ने 7:30 बजे अदा कराई ईदगाह में नमाज अदा करने वालों में मुख्य रूप से नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारूकी एडवोकेट पूर्वगृह राज्य मंत्री सैयद सईदुज्जमा मियां सलमान सईद पूर्व अध्यक्ष मियां नसीम सभासद इस्तखार उर्फ लाल्ला सभासद मोहम्मद सुलेमान व्यापार मंडल के महामंत्री तनवीर आलम कामिल प्रधान नौशाद गौर मोहम्मद आसिफ इनाम फरीदी नदीम अहमद आदि हजारों मुस्लिम अकीदत मंदो ने नमाज अदा की ईदगाह में नमाज के वक्त पर सदर एसडीएम निकिता शर्मा नजर आई और वही पुलिस प्रशासन प्रभारी निरीक्षक सुनील कसाना के दिशा निर्देशन में पुरकाजी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे वही नगर पंचायत के सफाई नायक चौधरी रविकांत के नेतृत्व में कस्बे की साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts