मंसूरपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस द्वारा किया गया अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश। मोटरसाइकिल चोरी के खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन चोरो को किया गया गिरफ्तार। जनपद में वाहन चोर लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र नागर के निकट पर्यवेक्षण ओर प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में, मंसूरपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी अंकुर पाल पुत्र अतरपाल निवासी चिरोड़ी थाना दौराला जनपद मेरठ द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि, अज्ञात द्वारा मिडवे होटल नमस्ते द्वार नेशनल हाईवे सड़क के पास से वादी की मोटर साईकिल चोरी कर ली गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य पतारसी सुरागरसी व सर्विलांस की सहायता से 3 वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया। नोमान पुत्र उस्मान निवासी बसधाड़ा थाना शाहपुर जनपद कोशिक कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम रासना थाना सरूरपुर जनपद मेरठ। लविश पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम बिजौली थाना खरखौदा जनपद मेरठ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts