102 और 108 एम्बुलेंस के पायलट ने पायलट दिवस मनाया, उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बागपत। संचालित 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने रविवार को पायलट दिवस के अवसर पर। केक काटकर खूब धूम धाम से मनाया,एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जताई।108 व 102 एम्बुलेंस पर तैनात पायलट जो दिन रात आम जनमानस की सहायता के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहते है। इन पायलट ने कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुऐ, पीड़ितो को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी। रविवार को 102 एवं 108 एम्बुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है। रविवार को 102 एवं 108 पर तैनात पायलटो ने पायलट दिवस मनाया। और आपस मे शुभकामनाएं दी। मैंने भी सभी पायलट को बधाई दी। पायलट में रवि कुमार, हरीश, प्रियांशु कुमार, अरविंद, रोमित, विकास, रणवीर, देवेंद्र, अमरीश, सूरवीर और पायलट तथा 108 प्रभारी प्रदीप पाठक आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts