200 ग्राम पॉलिथीन जब्त, जुर्माने के रूप में 2 हजार रुपए वसूले

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन द्वारा कस्बे में पॉलिथीन,सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब 200 ग्राम पॉलिथीन जप्त। शनिवार को थानाभवन नगर पंचायत द्वारा कस्बे में पॉलिथीन,सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब 200 ग्राम पॉलिथीन जप्त की गई। नगर पंचायत ईओ टीम के साथ कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथीन चेकिंग अभियान पर निकले। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों की चेकिंग के दौरान करीब 200 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की और दो हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। ईओ जितेन्द्र राणा ने बताया कि इस अभियान के दौरान पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं जिन लोगों से पॉलिथीन नही मिली उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत टीम में लिपिक संजय कुमार, मनीष शर्मा, वसीक अहमद,शुभम कुमार,आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts