भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। बरला इंटर कालेज में आगामी ग्रीष्म ऋतु में लू – प्रकोप से बचने हेतु सभी को जागरूक किया गया।बरला इंटर कालेज में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार, आगामी ग्रीष्म ऋतु में लू – प्रकोप से बचने हेतु जागरूक किया गया। हीट वेव (लू ) से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को दीपांशी भारद्वाज द्वारा जागरूक किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लू तापघात के लक्षण जैसे शरीर का तापमान बढ़ा होना, पसीना आना बंद होना, पेशियों में एठन, मिचलना, उल्टी होना, चक्कर आना, सर का भारीपन, मानसिक संतुलन, स्वश्न प्रक्रिया एवं धड़कन तेज होना,आदि लक्षण बताए। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को लू तापघात से बचने के उपाय भी बताए जैसे कि मरीज को तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं तथा कपड़ों को ढीला करें, तुरंत पंखे के नीचे तथा छायादार ठंडे स्थान पर ले जाएं, शरीर को गीले कपड़े से स्पंज करें, अगर मरीज कुछ पीने की अवस्था में हो तो पानी या शीतल पेय पिलाये, ओ. आर. एस. का घोल इसके लिए बहुत उपयुक्त है, नींबू का पानी नमक के साथ पिलाएं, मांसपेशियों पर दबाव डालें तथा हल्की मालिश करें। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे















