भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड़ स्थित एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में एक दिवसीय बायोस्टार्ट ब्रिजिंग इनोवेटिव रिर्सच एण्ड स्टार्टअप इन फार्मास्यूिटिकल 2024 अन्तराष्ट्रीय कॉनफ्रेंस का किया आयोजन। हाईब्रिड मोड ऑनलाइन तथा ऑफलाइन द्वारा हुआ जिसका शुभारम्भ एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज, भोपा रोड के ऑडीटोरियम में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० दिपेन्द्र सिंह चेयरमैन एजूकेशन रेगूलेश्न कामेटी फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इन्डिया, डॉ विभू साहनी प्रोफेशर एल०एल०आर०एम० मेडिकल कॉलेज मेरठ, चेयरमैन फॉइनेन्स कॉमेटी फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इन्डिया, संरक्षक नीरज कुमार एस0डी0 ग्राप ऑफ कॉलेजेज,आकाश कुमार ज्वाईंट सिक्रेटरी एसोसिएशन, गौरव स्वरूप प्रेजिडेन्ट, निरंकार स्वरूप वाईस प्रेजिडेन्ट,ध्रुव कुमार, सिक्रेटरी, नवीन कुमार, ज्वाईंट सिक्रेटरी, नील कमल पुरी, दिनेश गर्ग, पंकज अग्रवाल, एस०डी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी व कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एंवम् मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलित करके किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, रिसर्च एसोसिएट्स शिक्षक व फार्मेसी विभाग के लगभग 800 डेलिगेट्स ने उपस्थित होकर बायो स्टार्ट ब्रिजंग इनोवेटिव रिर्सच एण्ड स्टार्टअप इन फार्मास्यूिटिकल की तकनीक पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ अर्जित की।
मुख्य अतिथि डॉ० दिपेन्द्र सिंह ने कॉलेज मैनेजमेन्ट कमेटी निदेशक डा अरविन्द कुमार को इण्टरनेशनल कान्फ्रेंस के आयोजन की शुभकामनाए देते हुए बताया कि बायो स्टार्ट ब्रिजंग इनोवेटिव रिर्सच एण्ड स्टार्टअप इन फार्मास्यूिटिकल के द्वारा फार्मेसी के क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा युवाओं को फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार के अवसरो से अवगत करने तथा मानव जाति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान करने की सकारात्मक शक्ति प्रदान करने के लिए एक दिवसीय कॉनफ्रेंस का आयोजन बड़े स्तर पर एस०डी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी के द्वारा किया गया।















