भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए गए अपराधी घर पकड़ अभियान के चलते पुलिस ने आपसी झगड़े में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शनिवार रात्रि आपसी विवाद में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना कस्बा निवासी मुजम्मिल पुत्र मेहताब सफीपुर पट्टी, मुजक्कीर पुत्र मेहताब, मुदस्सिर पुत्र मेहताब द्वारा घर के मोहल्ला पीर शाहविलायत के पास घर के बाहर बैठे कुछ युवकों के के साथ मामूलिक कहासुनी को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों को काफी छोटे आई थी। पुलिस ने पीड़ित युवकों की तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम करते हुए तीनों आरोपियों को मोहल्ला सफीपुर पट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।















