लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 स्वीप प्रर्दशनी मेला का भव्य एवम शानदार आयोजन किया गया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। चुनाव का पर्व देश का गर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 स्वीप प्रर्दशनी मेला का भव्य एवम शानदार आयोजन किया गया। जिस में जिला निर्वाचन अधिकारी की यही पुकार,19 अप्रैल, शुक्रवार, भारी मतदान अबकी बार,19 अप्रैल बूथ पर आएं, हमारे साथ चुनाव का पर्व मनाएं जनपद के सभी 9 ब्लॉक एवम नगरीय क्षेत्र से प्राथमिक,उच्च प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालयों का रहा प्रतिनिधित्व। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत, जनपद स्तरीय स्वीप प्रदर्शनी के शानदार आयोजन में प्रधानाचार्यो, शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा स्काउट,गाइड व एन सी सी कैडेट की रही महत्वपूर्ण भूमिका, अतिथियों एवं अधिकारीगणों के आगमन पर एन सी सी कैडेट एवम स्काउट गाइड द्वारा परेड एवम करतल ध्वनि के साथ किया गया स्वागत। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी मतदान कार्मिक प्रभारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, एवम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार द्वारा स्वीप प्रदर्शनी का अवलोकन कर सभी प्रतिभागियों का किया गया उत्साहवर्धन। अधिकारियों, प्रधानाचार्यो, शिक्षकों, छात्र छात्राओं एवम वालंटियर्स द्वारा पूर्ण उत्साह एवम उमंग के साथ ली गई सेल्फी गीत, भजन, संगीत, नारों, रंगोली एवम कठपुतली की अद्भुत प्रस्तुती डी ए वी इंटर कॉलेज, मुजफ्फर नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला के मार्गदर्शन में स्वीप प्रदर्शनी मेला आयोजित बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा सभी अतिथियों को चुनाव का पर्व देश का गर्व के लगाए गए बैज प्रधानाचार्य डा कंचन प्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्य डा सविता सिंह, प्रधानाचार्य डा राजेश कुमारी, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा,प्रधानाचार्य, ललित मोहन, प्रधानाचार्य विकास शर्मा, प्रवक्ता सुचित्रा सैनी, सुश्री निवेदिता, कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्काउट एंड गाइड से भारत भूषण का अहम योगदान रहा। स्वीप प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वालो को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आभार व्यक्त कर बधाई दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts