भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर व रतनपुरी पुलिस एस.एस.टी टीम की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही दौराने आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहित के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत । पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर तथा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना मन्सूरपुर के नेतृत्व में। एस.एस.टी. टीम तथा थाना मन्सूरपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग थाना मन्सूरपुर के गेट के सामने एन.एच.-58 पर एक गाड़ी से 3,90,000/- रुपये जब्त किये गये। उपरोक्त अवैध धन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रतनपुरी पुलिस चैकिंग किये गए 5 लाख रूपये किये गये जब्त। निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहित के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से। चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह व थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा थाना रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में एस.एस.टी. टीम तथा थाना रतनपुरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग थाना रतनपुरी के सठेडी नहर पुल पर 01 कार से 2,00,000/- रुपये जब्त किये गये। उपरोक्त अवैध धन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।















