भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुलन्दशहर। वंदे मातरम सामाजिक शिक्षा सेवा समिति की एक मीटिंग का आयोजन साई मंदिर शिकारपुर जिला बुलन्दशहर में किया गया, मीटिंग के अंदर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है, महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई और वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090,112 1076 के बारे में विस्तार से बताया गया। इस प्रोग्राम में पुष्प माला व सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर अंजली राणा को टीम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीटिंग के अंदर अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमे अध्यापक शिवानी तोमर ने कहा की शिक्षा हमारे देश की बेटियों के लिए वरदान है। जिससे वह देश निमार्ण में अपनी भूमिका निभा सकती है। इसी कड़ी में आंचल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के अभाव मैं हमारा जीवन पशु समान है लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए टीम अध्यक्ष अंजली राणा ने कहा हम सब लोगों को मिलकर संगठन को मजबूत करना चाहिए वंदे मातरम द्वारा प्रत्येक गांव में हमें इसके लिए स्किल डेवलपमेंट की क्लास चलानी चाहिए। जिससे बच्चों के अंदर हम आत्मनिर्भरता लाने का प्रयास कर सकते हैं। संस्था के पदाधिकारी हिमांशी ने कहा हम सब लोगों को मिलकर काम करना चाहिए जिससे संगठन आगे बढ़कर और प्रत्येक क्षेत्र में काम कर सकता है। संस्था के सचिव टीकाराम ने कहा संस्था गरीब व असहाय बच्चों के लिए काम करती है संस्था का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाना है संस्था के माध्यम से शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाएगा और जरूरतमंदों को शिक्षा की सामग्री जैसे किताब नोटबुक पेंसिल बेग इत्यादि सामग्री संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों में वितरण की जाएगी। संस्था के सचिव ने अपने विचारो मैं कहा आज का युग एक ऐसा युग है जिसमें महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं। आज महिलाएं इस विकासशील भारत को विकसित बनाने में योगदान देती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है और उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। आज हर साल महिलाएं किसी भी परीक्षा में बराबरी से शामिल होती हैं और कई बार तो पुरुषों से ज्यादा अंक भी लाती हैं। लेकिन कहीं न कहीं यह भी सच है कि पितृसत्तात्मक समाज होने के कारण पुरुषों को ही सम्मान दिया जाता है और आज भी कई प्रांत ऐसे हैं जहां बेटियां होने पर निराशा व्यक्त की जाती है। आज किरण बेदी, सुष्मिता सेन, पद्मावती बंदोपाध्याय, सुचेता कृपलानी आदि अनेक महिलाएं सशक्त हैं। उनकी तरह हमें भी सशक्तिकरण करना है।इस प्रोग्राम में रोहित कुमार , टीकराम अहेरिया संस्था सचिव मेरठ से रामवीर सिंह अहेरिया जी प्रवक्ता हिमांशी वर्षा , प्रयांजल अहेरिया सीमा यादव , मीनाक्षी , काजल पाल आंचल मित्तल ,सुमित्रा सैनी , लक्ष्मी सैनी नैना सैनी , संदीप , संजय , ओमकार आदी लोग मौजूद रहे















