यूपी के इस जिले में 26 दुकानदारों को छावनी परिषद ने जारी किए नोटिस, चाट व्यापारियों ने कार्रवाई का किया विरोध

आगरा। छावनी परिषद प्रशासन ने सदर बाजार स्थित चाट गली के 26 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दमन सिंह द्वारा जारी नोटिस में सात दिनों में जवाब देने का समय दिया है जबकि स्टालों को अवैध बताया गया है।उधर, नोटिस के विरोध में दुकानदार आ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि स्टाल का साइज बड़ा नहीं है।

सदर बाजार स्थित चाट गली में तीन दर्जन स्टाल हैं। तीस मार्च को छावनी परिषद के सीईओ दमन सिंह द्वारा दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। एक साल पूर्व भी नोटिस जारी किए गए थे। जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। सोमवार को दुकानदारों की बैठक हुई।

दुकानदारों का कहना है कि प्रत्येक स्टाल के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जाम न लगे, इस बात पर भी फोकस रहता है। इसके बाद भी नोटिस जारी किया गया है। स्टाल का साइज बड़ा नहीं है। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि सदर बाजार में भीड़ कैसे बढ़े, परिषद प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए न कि नोटिस देकर दुकानदारों को परेशान किया जाना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts