भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर।मंसूरपुर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट द्वारा उपाध्यक्ष सुधीर कुमार के निर्देशन में समाज हित में चलाई जाए जा रही मुहिम के अंतर्गत, गांव नोना में डॉक्टर तनु सिंह एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क जेनेरिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 46 महिला 59 पुरुष एवं 08 बच्चों सहित कुल 113 लोगों ने इस चिकित्सा शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर, चिकित्सीय लाभ प्राप्त किया, जिसमें ई सी जी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच कर सभी दवाइयां निशुल्क वितरित की गई। चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव नोना में यह दूसरा जेनेरिक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। इस दौरान चीनी मिल की ओर से महाप्रबंधक गन्ना उत्तम वर्मा, सहायक प्रबंधक करण सिंह, जितेंद्र राठी, तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति तेजवीर सिंह, भोपाल सिंह, ओमप्रकाश, तिलक राम, बाबूराम, सुनील व अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।















