भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। मोरना में विद्युत आपूर्ति की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की राशि से होने वाले सुदृढ़ीकरण कार्यों का६ शुभारंभ। शुकतीर्थ उपकेन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल द्वारा फीता काटकर किया गया। शुकतीर्थ में स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर मंगलवार को 10 एम वी ए के नये ट्रांसफर व शुकतीर्थ से मोरना तक नई हाईटेंशन लाइन को बनाने के कार्यों का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मोरना में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।मोरना में अब भोपा के स्थान पर शुकतीर्थ से विद्युत आपुर्ति की जायेगी।जिसके लिये 4 किलोमीटर हाईटेंशन बनाई जायेगी।भोपा से आने वाली लाइन की दूरी अधिक होने के कारण लाइन लॉस दूर होगा व लो वोल्टेज की समस्या भी नहीं रहेगी। अपर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोरना कस्बे की जज्जर लाइन को बदला जा चुका है। ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कर नये ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गयी है।शुकतीर्थ में 5 एम वी ए के स्थान पर 10 एम वी ए के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गयी।शुकतीर्थ उपकेन्द्र पर अब मोरना सिटी व मोरना कृषि के दो फीडर बनाये गये हैं। एक माह में कार्य पूर्ण होने के बाद मोरना में विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर हो जायेगी। इस अवसर पर अवर अभियंता परमानन्द शर्मा,अवर अभियंता विकास मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,युवा भाजपा नेता प्रदीप निर्वाल,महिपाल राठी,रविन्द्र कुमार,उमा शंकर शर्मा,रामकुमार, रूपेश,विक्रांत, अर्जुन,अमित,जॉनी आदि उपस्थित रहे।















