सीटों पर असमंजस बरकरार, इस दिन हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर बीजेपी का ट्रंप कार्ड कौन होगा, इसे लेकर नई दिल्ली में मंथन चल रहा है. दोनों सीटों को लेकर बीजेपी के अंदर असमंजस की स्थिति बताई जा रही है.
तीरथ सिंह रावत गढ़वाल सीट से सांसद हैं. 2019 में जब पार्टी ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया तो उन्हें जनरल बीसी खंडूरी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया. सांसद रहते हुए तीरथ को एक बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला था. लेकिन जिस चौंकाने वाले अंदाज में वो सीएम बने उसी अंदाज में उन्होंने सीएम पद छोड़ा. माला, अजय भट्ट और अजय टम्टा की तरह तीरथ भी अपना टिकट बरकरार रखने की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन टिकट रोककर केंद्रीय नेतृत्व ने साफ संकेत दिया है कि वह दूसरे विकल्प पर विचार कर रहा है.
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी इस सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि अब गढ़वाल सीट पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत का नाम भी तेजी से उछला है. त्रिवेन्द्र की हरिद्वार और गढ़वाल दोनों सीटों से दावेदारी है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व को सही उम्मीदवार ढूंढने के लिए कुछ और फीडबैक जुटाना होगा. पार्टी के अंदर एक खेमा सभी पांचों सीटों पर सभी सांसदों को उम्मीदवार बनाने की वकालत कर रहा है. लेकिन दूसरी पंक्ति के नेताओं का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि पार्टी नए चेहरों पर दांव लगाए.

खांटी राजनेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार लोस सीट से सांसद हैं। माना जा रहा है कि तीरथ और डॉ. निशंक भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर चुप नहीं बैठ रहे हैं और अपने-अपने राजनीतिक संबंधों के जरिए प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें केंद्रीय नेतृत्व पर हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी 6 फरवरी को दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. तब तक दोनों सीटों के दावेदारों को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म रहेगा.
हरिद्वार न्यूज़ डेस्क!

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts