उत्तराखंड धर्मनगरी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान में जिले की करीब 3150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, वॉलिंटर्स के सहयोग से 1868 बूथों पर पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत की।पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 20 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर हैं। मांग पूरी करने को लेकर आंगनबाड़ी संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान में शिरकत नहीं की।
जिले में बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की है। आंगनबाड़ी वर्करों के अभियान में शामिल न होने की बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से अभियान के सफल संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की थी। आशा वर्करों और वॉलिंटियर्स की मदद से पोलियों अभियान की शुरुआत की गई है। करीब चार हजार लोगों का स्टाफ अभियान में लगाया गया है। बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत की गई है। करीब चार हजार लोगों का स्टाफ अभियान के लिए लगाया गया है। जिले के 1868 बूथों पर अभियान की शुरुआत की गई है।















