भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह व आईएएस अधिकारी रोमेश्वर सब्बनवाड द्वारा तहसील सदर कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह व आईएएस रामेश्वर सब्बनवाड द्वारा तहसील सदर कार्यालय व न्यायालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी कोर्ट व तहसीलदार कोर्ट में लंबित वादो के बारे में जानकारी ली गयी। जिसमें उपजिलाधिकारी सदर व तहसीलदार सदर के कोर्ट में लंबित चल रहे वादो को ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से उनका निस्तारण करने हेतु उपजिलाधिकारी सदर व तहसीलदार सदर को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर के कानूनगो व लोखपाल से भी वार्ता कर उनके स्तर से होने वाले कार्याे की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
















