भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। खतौली मे अपर जिलाधिकारी वि०⁄रा० द्वारा तहसील खतौली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन मानस की समस्याओ का निस्तारण किया गया। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को अपर जिलाधिकारी वि०⁄रा० गजेन्द्र कुमार द्वारा तहसील खतौली के सभागर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन–मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 30 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिसमें 11 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उक्त प्राप्त शिकायतों को अपर जिलाधिकारी वि०⁄रा० गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की जांच कर निस्तारण समय सीमा मे किया जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी खतौली‚ अपूर्वा यादव‚ क्षेत्राधिकारी खतौली एवं तहसीलदार खतौली सहित अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।















