बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन की सड़कों पर दिखे विराट कोहली, वायरल फोटो देख फैंस देने लगे बधाई

Anushka sharma virat kohli- India TV Hindi

Image Source : X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

बॉलीवुड में एक और स्टारकिड का जन्म हो गया है, ये हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय। वामिका के बाद अब एक्ट्रेस 15 फरवरी को बेटे को जन्म दी हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही काफी खुश हैं। इस खुशी को उन्होंने फैंस के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर विराट कोहली की है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली का लुक

सामने आई तस्वीर में विराट कोहली ब्लैक जैकेट और ट्रैक पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने कैप और गॉगल्स लगाए हैं। फैंस का कहना है कि ये तस्वीर हालिया दिनों की है और इसमें वो लंदन की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली के बेटे अकाय का जन्म लंदन में ही हुआ है। इसी वजह से विराट कोहली लंदन में घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ये तस्वीर बेटे अकाय के जन्म के बाद की है। 

यहां देखें पोस्ट

अनुष्का ने किया पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस से खुशखबरी जाहिर की जिसमें लिखा, ‘बहुत सारी खुशी और दिल में भरे प्यार के साथ, हम आप सभी को सूचित कर रहे हैं कि 15 फरवरी को हमने बेटे अकाय, वामिका के छोटे भाई को दुनिया में जन्म दिया। अपनी जिंदगी के इस खुशनुमा मौके पर हम आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं। हम आपसे हमारी प्राइवेसी चाहते हैं। प्यार और आभार- विराट और अनुष्का।’

नाम का मतलब

कई लोगों ने दावा किया कि बेटे का नाम तुर्की भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब चमकता हुआ चांद है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम तुर्की भाषा से नहीं बल्कि संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब बेहद खास है। पहले आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम बताते हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। संस्कृत में अकाय का अर्थ है जिसका कोई निश्चित आकार न हो, जो निराकार हो। हिन्दू धर्म में ‘भगवान शिव’ को निराकार माना जाता है। 

ये भी पढ़ें:  अनुष्का-विराट के बेटे Akaay के नाम की सोशल मीडिया पर आई बाढ़, एक साथ बन गए इतने सारे फेक अकाउंट

टर्किश नहीं, संस्कृत भाषा से लिया गया है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम, जानें असल मतलब

Latest Bollywood News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts