पुलिस की पैरवी से 8 अभियुक्तों को हुई सज़ा.

बांदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.₹।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में प्रभावी पैरवी कर अलग-अलग दो मामलों में कुल आठ अभियुक्तों को 10,400 रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया गया।पुलिस ने बताया कि त्वरित विवेचना और कोर्ट में मजबूत पैरवी के चलते दोनों मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई। थाना कोतवाली नगर का मामला सात अभियुक्तों को दंडित किया गया। जगलाल पुत्र शिवबालक,रामसेवक पुत्र हलकू,कमलेश पुत्र जगलाल,राजेश पुत्र जगलाल,सुरेन्द्र पुत्र मुल्लू,मुल्लू पुत्र हलकू,अशोक पुत्र हलकू, सभी निवासी ग्राम रैवारा थाना कबरई जनपद महोबा के निवासी हैं।कोर्ट ने सभी पर 7500 रुपये का जुर्माना लगाया है। थाना तिंदवारी के मामले में अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र महावीर निवासी 13-14 पूर्वांचल थाना चिनहट जनपद लखनऊ को 2900 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत ऐसे सभी मामलों में कड़ी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाई जा रही है ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts