बाढ़ से पहले हर तैयारी चाक-चौबंद हो- राज्यमंत्री

पैलानी, बांदा। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने तहसील पैलानी के ग्राम नांदादेव मजरा शंकरपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित आपदा प्रबंधन चौपाल में कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियां पूरी तरह समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। बाढ़ प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।चौपाल में डीएम अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय और एडीएम वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और बाढ़ बचाव तैयारियों की समीक्षा की मंत्री ने जलभराव रोकने को तत्काल लाल मिट्टी डलवाई जाए।शंकरपुरवा में पिचिंग कार्य तुरंत शुरू किया जाए।चकरोडों से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की जाए।पर्याप्त नावों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो।डीएम अमित आसेरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पीए सिस्टम और सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि आपदा के समय सूचना तंत्र बना रहे। जल निगम को एक सप्ताह में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में 5 सदस्यीय निगरानी समिति भी बनाई जाएगी जो सीधे एसडीएम को रिपोर्ट देगी।18 मेडिकल टीमें गठित हैं। क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर और दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संभावित प्रसव वाली महिलाओं का भी चिन्हीकरण कर लिया गया है।पशुओं का टीकाकरण, जियोटैगिंग और भूसा-चारा* की अग्रिम व्यवस्था करने को कहा गया। इसके लिए बुधवार से 3 विशेष टीमें लगाकर रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी।ग्रामीणों ने पशुओं की टैगिंग, अस्थायी शौचालय, ढीले विद्युत तार दुरुस्त करने और हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग रखी। मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पीएसी और पुलिस बल को पहले से अलर्ट कर दिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts