70 से अधिक स्कूलों के चार हजार विद्यार्थियों ने दी सीरतुन्नबी परीक्षा.

मुजफ्फरनगर। अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच मुजफ्फरनगर की ओर से दीनी मुसाबका के अंतर्गत सीरतुन्नबी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में मुजफ्फरनगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सहारनपुर जनपद के 70 से अधिक विद्यालयों के लगभग चार हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से परीक्षा का आयोजन सफल रहा।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की पवित्र जीवनी (सीरतुन्नबी), उनके आदर्श जीवन, शिक्षाओं, नैतिक मूल्यों और इस्लामी इतिहास से परिचित कराना रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में दीनी शिक्षा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। परीक्षा को लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग के साथ परीक्षा में भाग लिया।

अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच का उद्देश्य बच्चों को शैक्षिक ज्ञान प्रदान करने के साथ ही उनमें अच्छे संस्कार, नैतिकता, आपसी भाईचारे और दीनी जागरूकता की भावना विकसित करना है। इसी उद्देश्य को लेकर समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षिक एवं दीनी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें अच्छे मूल्यों का संचार करने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

मंच के संरक्षक सईदुज्जमां, जिला पंचायत सदस्य सदर ब्लॉक मुजफ्फरनगर, अध्यक्ष मरगूब इलाही, शमा मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल खालापार तथा महासचिव जहांगीर आलम, मदनी इंटरनेशनल स्कूल बागोवाली सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार जताया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts