मंसूरपुर शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ,

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। इस दौरान मिल परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद केन कैरियर में नारियल फोड़कर एवं गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की गई। हवन-पूजन का कार्य पंडित अखिलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।

पूजन में मुख्य यजमान के रूप में शुगर मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार और गन्ना महाप्रबंधक उत्तम वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन अरुण बालियान, बोर्ड डायरेक्टर एवं तितावी गन्ना समिति के चेयरमैन भोलाशंकर सहित क्षेत्र के अनेक किसानों ने हवन-पूजन में भाग लिया और नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की। पेराई सत्र के शुभारंभ पर सबसे पहले गन्ने की बुग्गी और ट्रॉली लेकर मिल पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें सचिन कुमार पुत्र चरण सिंह, हरेन्द्र पुत्र अजीत निवासी दूधाहेड़ी, मनोज त्यागी पुत्र धर्मपाल निवासी पुरा तथा माया पुत्र शौराज निवासी घासीपुरा शामिल रहे। मिल प्रबंधन की ओर से सभी किसानों को अंगवस्त्र, मिठाई और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिल अधिकारियों ने किसानों का आभार जताते हुए नए पेराई सत्र में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने और किसानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में फैक्ट्री मैनेजर विवस्वान त्रिपाठी, महाप्रबंधक उत्पादन रविन्द्र कुमार, महाप्रबंधक यांत्रिक रविकान्त मिश्रा, महाप्रबंधक वित्त गोपाल गंगवार सहित मोहित कुमार, दिनेश कुमार, शैलेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, नीरज राजपूत, अमित सिन्हा, विकास रघुवंशी, प्रभात कुमार, अनिल शर्मा, करन सिंह, बृजराज यादव, संजीव शर्मा, विवेक ढाका, अबुल हसन और सुधीर कुमार सहित मिल के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts