मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने की। इस अवसर पर राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर निकाय, श्रम, पेंशन, विद्युत और सड़क से जुड़ी कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टियां दी जाएंगी। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पत्रावलियों को अपडेट रखने और पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण समेत कई अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।















