मुजफ्फरनगर में थाना मीरापुर पुलिस ने हत्या के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर बबलू कुमार के नेतृत्व में की गई।
घटना 3 नवम्बर 2024 को सिखरेड़ा नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर हुई। मृतक की पहचान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। 5 नवम्बर 2024 को मृतक के परिजन ने थाना मीरापुर में हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।6 नवम्बर 2024 को पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त एक बोरा बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।















