4 महीने से लापता दो परिजनों को मंसूरपुर पुलिस ने सकुशल बरामद किया.

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब चार महीने से लापता चल रहे दो परिजनों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद किए गए लोगों की पहचान ग्राम जड़ौदा निवासी कर्ण सिंह (76) और पुष्पेंद्र कुमार (58) के रूप में हुई है। दोनों के लापता होने की गुमशुदगी 15 अप्रैल को मंसूरपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही मंसूरपुर पुलिस दोनों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए आखिरकार दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद दोनों के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।

पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। दोनों की तलाश और बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में की गई। इसमें उपनिरीक्षक ललित राजपूत समेत मंसूरपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्तियों की तलाश को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप दोनों को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts