मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के लिए वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन, 321 सदस्यों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के कल्याण के लिए वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम को रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित बहुउद्देशीय हॉल मेंवामा वेलनेस कैम्पका आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा डॉ. लाल पैथ लैब की सहभागिता में किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक अपराध एवं डॉ. लाल पैथ लैब टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।चिकित्सा शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। वामा सारथी अभियान के अंतर्गत आयोजित इस वेलनेस कैम्प का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को समझाना तथा आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से जोड़ना था।

इसके तहत शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचों का आयोजन किया गया, जिसमें रक्त जांच, शुगर, लिवर, किडनी, थायरॉयड आदि शामिल थे। ये सभी जांचें सीजीएचएस या रियायती दरों पर कराई गईं, ताकि सभी पुलिस परिवार के सदस्य लाभान्वित हो सकें।वामा वेलनेस कैम्प में कुल 321 सदस्यों ने भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया। इस पहल से केवल पुलिस परिवार के सदस्यों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि उन्हें समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उचित उपचार से जोड़ने का अवसर भी मिला। शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण पुलिसकर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे उनका मनोबल और कार्य क्षमता दोनों मजबूत हों।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस परिवार अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान रख सके। चिकित्सा शिविर में भाग लेने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने और आवश्यक कदम उठाने का अवसर मिलता है।वामा वेलनेस कैम्प पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। यह केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मददगार रहा, बल्कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों में संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी प्रदान की। ऐसे कार्यक्रमों से पुलिसकर्मियों में सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान बढ़ेगा, जिससे उनके पेशेवर जीवन में सकारात्मक असर पड़ेगा।इस प्रकार वामा वेलनेस कैम्प ने पुलिस परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य संरक्षण में एक नई दिशा स्थापित की है और भविष्य में इसी तरह के स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रखने की योजना बनाई गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts