सूडान से बड़ी खबर आई। यहां सेन्नार में एक बाजार में रविवार को भीषण गोलाबारी हुई। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हमले के लिए अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदार ठहराया गया है। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने भी हमले की पुष्टि की है।इस नेटवर्क को अप्रैल 2023 में युद्ध की शुरुआत के बाद स्थापित किया गया था। उनकी ओर से कहा गया कि घायलों की संख्या 70 से अधिक है। गोलाबारी के लिए अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) जिम्मेदार है। मोहम्मद हमदान डाग्लो के नेतृत्व में आरएसएफ देश के वास्तविक शासक अब्देल फत्ताह अल-बुरहान के अधीन सूडानी सेना से लड़ रहा है।
बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हुई थी
इससे पहले पिछले महीने पूर्वी सूडान में भारी बारिश के कारण एक बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। उत्तर अफ्रीकी देश में इन दिनों तरह-तरह की त्रासदियों से जूझ रहा है, जो पिछले एक साल से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है।
सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था
खबरों के मुताबिक, अरबात बांध पास के लाल सागर के शहर पोर्ट सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था। चश्मदीदों ने बताया था कि इसके टूटने के बाद कई लोग लापता हैं। बांध टूटने से कई घर नष्ट हो गए। वाहन बह गए और लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
बड़े पैमाने पर हुआ था नुकसान
सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में बताया था कि पूर्वी लाल सागर में बना बांध बारी बारिश के कारण ढह गया। राज्य के मुख्य सिंचाई अधिकारी अमर ईसा ताहिर ने कहा था कि नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है।















