अंतराष्ट्रीय:वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच एलेनबी ब्रिज बॉर्डर क्रॉसिंग पर हुई है, जहां तीन इजरायली नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इजरायली सेना के अनुसार, यह हमला रविवार को हुआ, जब एक बंदूकधारी जॉर्डन से ट्रक में आया और इजरायली नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद इजरायली सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।
यह क्षेत्र इजरायल और जॉर्डन के बीच विवादित क्षेत्र है और यहां सुरक्षा को लेकर पहले से ही तनाव बना रहता है। घटना के बाद दोनों देशों के बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। इस समय घटना के कारण और हमलावर की पहचान के बारे में और जानकारी आनी बाकी है।















