दो चरणों में होगी 2027 जनगणना- तैयारी शुरू

बाँदा।कलेक्ट्रेट सभागार में बाँदा में जनगणना 2027 के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में पूर्ण किया जायेगा। प्रथम चरण के अन्तर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 2026 में की जायेगी तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना 2027 में होगी। शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना का कार्य किया जायेगा।कोई भी घर छुटे नहीं, जनगणना के आंकडे कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के आधार पर बनते हैं।07 मई से 21 मई, 2026 तक परिवार के लोग स्वगणना कर सकते हैं। इसके बाद इसकी सूचना गणना होने पर सम्बन्धित कार्मिकों को देनी आवश्यक है। 22 मई से 20 जून, 2026 तक सुपरवाइजर जनगणना ब्लाक में जनगणना करेंगे।जनगणना कार्य हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।पूर्व में फील्ड कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 22 अप्रैल से प्रशिक्षण प्रगणक/सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण तहसील स्तर पर दिया जायेगा।एचबीएल हाउसलिस्टिंग ब्लाक बहुत ही सावधानी के साथ बनाये जायें।अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं तहसीलदार चार्ज अधिकारी होंगे। तथा जनगणना कराने की जिम्मेदारी चार्ज अधिकारियों की होगी। यह जनगणना अधिनियम 1948 के आधार पर की जा रही है। एचएलसी मकान सूचीकरण ब्लाक ऑनलाइन बनायेंगे। जो प्रगणक/सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं-प्रशिक्षण के समय उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।जनगणना की रिकार्ड सूचना को गोपनीय रखा जायेगा। प्रगणक/सुपरवाइजर अपने क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर 5 दिनों में अपने क्षेत्र का निर्धारण करेंगे। प्रगणक/प्रर्वेक्षकों के पास मकानों में प्रवेश करने,नम्बर डालने व जनगणना प्रश्नों को पूंछकर जनगणना का कार्य करेंगे। भवनों,जनगणना मकानों की संख्या और नजरी नक्शा भी सावधानी पूर्वक तैयार किया जायेगा। जनगणना कार्यों सम्बन्धित अधिकारियों एवं विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका भी रहेगी। ग्राम प्रधानों को जनगणना के समय उनके गाॅवों में होने वाली जनगणना के सम्बन्ध प्रचार-प्रसार कर सूचना दी जायेगी। बैठक में जनपद के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts