बकरा चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद .

बांदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना बदौसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।30 जून 26 को कस्बा बदौसा निवासी सुनीता पत्नी जितेन्द्र ने थाना बदौसा में अपने बकरे की चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।थाना बदौसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर बकरा चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का बकरा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी मिला।गिरफ्तार अभियुक्त सिकंदर खान पुत्र सिकदार खा निवासी दुबरिया, थाना बदौसा, जनपद बांदा व अशोक उर्फ छोटू पुत्र दच्ची निवासी नदी टोला, थाना बदौसा, जनपद बांदा का निवासी हैं।थाना बदौसा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस टीम के गुडवर्क की सराहना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts