अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मना भव्य उत्सव.

बांदा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर और हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं हवन शामिल थे।प्रमुख रूप से सपा नेता शेखर शर्मा ने कालीदेवी मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया।शेखर शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, विकास और जनसेवा की राजनीति के प्रेरणास्रोत हैं।अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की गई है।सपा नेता शेखर शर्मा के द्वारा, बाबूलाल चौराहा, माहेश्वरी देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कालू कुआँ, बाबा तालाब, जरैली कोठी, चमरौडी,झील का पूर्वा, कहला, गंछा, दुरेड़ी, में भव्य बूंदी के लड्डू,मिठाई, पानी,पुलाव प्रसाद का वितरण किया गया।

सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।दूसरे कार्यक्रम में सपा नेता ओमनारायण त्रिपाठी ने हनुमान मंदिर में सुंदर कांड व हवन पूजन का कार्यक्रम कर 53 किलो लड्डू का प्रतीकात्मक केक काटकर वितरण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, एजाज खान, राजा,नीलम गुप्ता, बबलू, वर्दवन वैश्य, सूर्यप्रकाश, रईस, प्रमोद गुप्ता, आमिर खान मन्नी, अबरार फारूकी, शाहिद बेग, सलमान खान, पंकज, श्री कांत, सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts