बांदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई बुजुर्ग निवासी सुनील पुत्र लल्लू ने दिनांक 12 जून 26 को थाने में तहरीर दी थी कि 08/09 की रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े उसके ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।30 जून 26 को कोतवाली नगर पुलिस गश्त व चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मवई बाईपास, ग्राम करवारा से दो अभियुक्तों को धर दबोचा।
पुलिस ने दो ई-रिक्शा की बैट्री,1320 रुपये नकदचोरी की बैट्री बेचकर मिले थे,एक मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त,सहित एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस अभियुक्त राज की तलाशी में बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त राज पुत्र राजेश उर्फ राजू निवासी ग्राम परसौली, थाना बबेरु, जनपद बांदा हाल पता क्योटरा चौराहा, कोतवाली नगर का निवासी हैं। पुलिस के अनुसार राज एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है जो हत्या, चोरी व अवैध शस्त्रों के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।दूसरा अभियुक्त बुद्धविलास पुत्र श्रीचन्द्र निवासी गुरेह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा का निवासी हैं।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस टीम के इस गुडवर्क की सराहना की है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।















