बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामिया 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा 12 फरवरी को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि 6 जुलाई 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर कर दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।थाना मटौंध पुलिस द्वारा अभियुक्त केदार पुत्र शिवनंदन व दिलीप पुत्र इंद्रपाल को गोयरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।















