18 सितंबर को होगी मॉक एक्सरसाइज

मुजफ्फरनगर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के तहत आगामी 18 सितंबर को जनपद की तहसीलों में प्रस्तावित मॉक एक्सरसाइज को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आपदा की स्थिति में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि संभावित आपदा के दौरान प्रशासनिक तंत्र की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता और विभागों के बीच समन्वय को परखना है। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 सितंबर से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। संबंधित स्थानों पर राहत-बचाव उपकरण उपलब्ध रखने के साथ कर्मचारियों और टीमों को उनकी जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी दी जाए।

मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, अस्पताल पहुंचाने, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण तथा राहत सामग्री की व्यवस्था का व्यावहारिक परीक्षण किया जाएगा। एडीएम ने कहा कि आपात स्थिति में समय पर सही निर्णय और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विभागों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई करते हुए आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। मॉक एक्सरसाइज में सामने आने वाली कमियों और व्यावहारिक चुनौतियों को चिन्हित कर उनमें सुधार किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह, एसपी सतेंद्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गोंड़, बीएसए संदीप कुमार, सीवीओ डॉ. जितेंद्र गुप्ता, एआरटीओ अजय मिश्रा, सीएफओ अनुराग कुमार, सीओ खतौली रुपाली राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts