सिरोही में त्योहारी सीजन से पहले 160 किलो मिलावटी कलाकंद जब्त, मौके पर नष्ट

सिरोही-पिंडवाड़ा हाईवे पर स्थित बाहरी घाटा हनुमान मंदिर के बाहर आज 5 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग सिरोही की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीकानेर से आए मिलावटी मावे और कलाकंद को जब्त किया। विभागीय टीम ने मौके पर ही खाद्य नमूनीकरण की प्रक्रिया अपनाई और लगभग 160 किलो बदबूदार व खराब मिलावटी कलाकंद को नियमानुसार नष्ट कर दिया। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत और धर्मबीर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में मिठाईयों की गुणवत्ता, स्वच्छता और मान्य खाद्य रंगों के प्रयोग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में नकली या मिलावटी मावे का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी मिठाई में मिलावट का संदेह हो तो वे विभाग को सूचना दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts