हाईस्कूल में दो बार फेल होने पर 16 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 वर्षीय छात्र सोनू, पुत्र छत्रपाल, ने हाई स्कूल में दो बार अनुत्तीर्ण होने के बाद मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी।  उसने निर्माणाधीन मकान के आंगन में लगे लोहे के जाल में रस्सी बांधकर यह घातक कदम उठाया।जब परिवार के लोगों ने सुबह देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा भेजकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह लगातार दो वर्षों से हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो रहा था, जिससे वह काफी तनाव में था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts