बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान कस्बा बबेरु के मुख्य चौराहे से 06 अभियुक्तों को एक लोडर व एक डीसीएम में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लादकर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । डीसीएम से कुल 21 भैंसे व 14 पड़वा/पड़िया तथा लोडर से कुल 10 भैंसे व 01 पड़िया बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तों में साबिर पुत्र तारिक निवासी दिहुली थाना थरियावं जनपद फतेहपुर,सफीक पुत्र इन्द्राज अहमद निवासी सचौली थाना थरियावं जनपद फतेहपुर, नूर मोहम्मद पुत्र छोटे अहमद निवासी पाराहजन थाना करारी जनपद कौशाम्बी, साजिद खां पुत्र मो0 हारुन निवासी मरवा जैतवारा जनपद सतना (म0प्र0), इबरान खां पुत्र महरुम खां निवासी मरवा जैतवारा जनपद सतना (म0प्र0) व हलीम पुत्र मो0 कलीम निवासी मरवा जैतवारा जनपद सतना (म0प्र0) हैं।















