भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर: गोगाजी महाडी मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के पीछे लगाए गए शिविर में 150 वृद्ध पुरुष व महिलाओं के आयुषमान कार्ड बनवाने हेतु पंजीकरण कराया गया।सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा देने के बाद सरकार द्वारा 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी आयुष्मान योजना लागू की गई है जिसके चलते पंजीकरण शुरू हो गए है। ऐसे वृद्ध महिला पुरुषों को इस योजना का लाभ देने के लिए शाहपुर कस्बे के स्टेट बैंक ले पीछे प्रमुख समाजसेवी अरविंद पाल के कार्यालय पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु पंजीकरण कराया गया है। समाजसेवी अरविंद पाल ने बताया कि गरीब व बुजुर्गों के इलाज के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान योजना का प्रचार प्रसार कर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें आसानी से इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद उनके सम्बंधित पते पर पहुचाया जाएगा। किसी भी समस्या के लिए उन्हें उनके सम्पर्क सूत्र के माध्यम से सूचित कर समस्या को दूर किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, प्रदीप पाल, फैसल खान, शिवचरण सिंह, डा. अमित पाल, टोनी शर्मा, सोनू नामदेव, सावंत नामदेव, सभासद मनोज सैनी, सोनू सैनी, सतीश पाल, मोहसीन रंगरेज बुद्ध प्रकाश व उमेश गोयल आदि मौजूद रहे।















