बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।















