स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए 25 सितंबर तक करें आवेदन.

मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने बताया कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से सामूहिक प्रशिक्षण योजना संचालित की जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश कानपुर के 13 अगस्त 2026 के निर्देशों के क्रम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की कुल अवधि चार माह होगी। इसमें एक माह का सैद्धांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। टेलरिंग सहित गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का अनुसूचित जाति से संबंधित होना तथा लिखने-पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है। तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। सभी निर्धारित ट्रेडों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए msme.up.gov.in पर जाना होगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts