स्नेचिंग का 72 घंटे में खुलासा-दो गिरफ्तार.

बांदा। महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले गैंग पर कोतवाली देहात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, एएसपी शिवराज के पर्यवेक्षण और सीओ सिटी सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर मंगलसूत्र स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 अक्टूबर को सामने आई थी। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के डाडीन पुरवा निवासी उमाशंकर पुत्र कल्लू प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर को उनकी बेटी परिवार के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से घर जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा महोखर चौराहे के पास पहुंचा, पीछे से अपाचे पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी बेटी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि लुटेरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन पर हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उनका गैंग सुनसान जगहों पर ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं को निशाना बनाता है और मंगलसूत्र-चेन छीनकर भाग जाता है। इस वारदात में कुल 4 लोग शामिल थे, जिसमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 04 गुरिया (पीली धातु), 01 पेंडल (पीली धातु), 02 मोटरसाइकिल अपाचे (घटना में प्रयुक्त),बरामद हुआ हैगिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश पुत्र कल्लू निवासी मुक्तिधाम क्योटरा, कोतवाली नगर,व विवेक उर्फ अमित पुत्र रामरूप निवासी मुक्तिधाम क्योटरा, कोतवाली नगर, बांदा का निवासी हैं। फरार अभियुक्त अंशु पुत्र मूलचन्द्र निवासी क्योटरा, शाहरुख उर्फ दानिश पुत्र रहमान निवासी क्योटरा की तलाश जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts