सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो महिलाएं न करें ये 5 गलतियां,

सिजेरियन डिलीवरी का ऑप्शन डॉक्टर तब देते हैं जब नॉर्मल डिलीवरी में रिस्क हो, दरअसल इसमें बॉडी को रिकवर होने में थोड़ा समय लगता है और एक्स्ट्रा केयर की भी जरूरत होती है. सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी में पेट पर चीरा लगाया जाता है जो सिर्फ ऊपरी त्वचा पर नहीं होता है, बल्कि अंदर भी कई लेयर होती हैं. ऐसे में ठीक होने का प्रोसेस थोड़ा लंबा होता है. इस दौरान महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां करती हैं, जिससे उनको दिक्कत हो सकती है. एक्सपर्ट ने बताया है कि आपको कौन-कौन सी मिस्टेक नहीं करनी चाहिए.

रेडिक्स हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर ऑब्सट्रीटीशियन और गायकोनलॉजिस्ट डॉक्टर रेनू मालिक ने सिजेरियन डिलीवरी को लेकर जरूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि टांके को ठीक होने में कितना समय लगता है और महिलाओं को कौन सी 5 गलतियां नहीं करनी चाहिए. चलिए जान लेते हैं.

कितने दिन में सही होते हैं टांके

  • डॉक्टर रेनू कहती हैं कि बाहरी टांकों को ठीक होने में आमतौर पर 10 से 14 दिन लगते हैं.
  • अंदरूनी टिशू (ऊतकों) को ठीक होने में ज़्यादा समय, यानी लगभग 6 से 8 हफ्ते लगते हैं.
  • उस जगह की नसों को ठीक होने में 3 से 6 महीने या कभी-कभी उससे भी ज़्यादा समय लग सकता है.

क्या करना सही और नहीं

डॉक्टर कहती हैं कि शुरुआती हफ़्तों में अपने शरीर को ठीक होने का समय दें. भारी सामान उठाने और हैवी एक्सरसाइज करने से बचें. बताई गई दवाएं या सप्लीमेंट्स समय पर लेना चाहिए और पौष्टिक खाना खाना चाहिए. इसी के साथ आराम भी करना चाहिए, क्योंकि C-सेक्शन एक बड़ी सर्जरी है, सिर्फ इसलिए कि निशान बाहर से ठीक दिख रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि आपका शरीर अंदर से पूरी तरह ठीक हो गया है. अपने शरीर को जितना समय चाहिए, उतना समय दें.

कौन सी 5 गलतियां करती हैं महिलाएं?

पूरी तरह से बेड रेस्ट करना

सिजेरियन डिलीवरी में भले ही टांकों को सही होने में वक्त लगता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहें. कई महिलाएं ये गलती करती हैं कि वो लंबे समय तक कंप्लीट बेड रेस्ट लेती हैं. रोजाना वॉक जरूर करनी चाहिए, जिससे गैस न बने और कब्ज न हो और बॉडी की सर्कुलेशन इंप्रूव हो.

कम पानी पीना

सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो पानी कम पीने की गलती न करें. आपको सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है, ताकि इससे आपकी स्किन में हाइड्रेशनबना रहे. इससे कब्ज भी नहीं होता है और घाव जल्दी भरते हैं.

खाना कम लेना

अक्सर डिलीवरी के बाद कहा जाता है कि खाना कम खाना चाहिए या फिर बस दाल और दलिया ही लें. डॉक्टर कहती हैं कि आपको प्रॉपर डाइट लेनी चाहिए जिसमें सब्जियां हों, फल हो, दूध हो, दही हो. इससे स्टिचिस यानी टांके की हीलिंग अच्छी होती है और आपकी बॉडी को रिकवर होने में भी हेल्प मिले.

जरूरत न होने पर दवा लेना

सिजेरियन के बाद कई बार महिलाएं लंबे समय तक दवा लेती रहती हैं, लेकिन अगर आपको जरूरत न हो तो बहुत ज्यादा दवाएं नहीं लेनी चाहिए. दरअसल दवाएं ब्रेस्ट मिल्क में सिक्रेट हो सकती हैं, इसलिए वो बेबी के लिए हानिकारक हो सकती हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts