बाँदा। समाजवादी पार्टी के लिए उत्सव का दिन रहा। लखनऊ से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव का काफिला जैसे ही बांदा की सीमा में दाखिल हुआ, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंच गया।लाव-लश्कर के साथ कानपुर के रास्ते चिल्ला पहुंचे जिलाध्यक्ष का जावेद भाई ने सैकड़ों साथियों के साथ फूल मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। इसके बाद तारा, अत्राहट में मुन्ना सिंह ने ढोल-नगाड़ों के साथ, पपरेनदा में पूर्व छात्र सभा अध्यक्ष यशवंत यादव ने नौजवानों के साथ, जमालपुर में अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मुशीर अहमद फारूकी, मवई में यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष राजन चंदेल ने जोरदार स्वागत किया।
महाराणा प्रताप चौराहे पर वरिष्ठ नेता बउवा सिंह परिहार,यूवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित, रेलवे स्टेशन पर यूजन सभा जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी, पीली कोठी में मुस्ताक अहमद और कालू कुआं चौराहे पर जिला प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, पीयूष आनंद, कुदरत उल्ला, वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने संयुक्त रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा मैं सभी को एक सूत्र में पिरोकर मान-सम्मान के साथ लेकर चलूंगा और 2027 में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा दूंगा।कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव, वरुण यादव, मुमताज अली,शाहिद बेग चांद,नीलेश श्रीवास, प्रियांशु गुप्ता, सलमान खान,जनमेजय सिंह, सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।















